फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roses and marigolds of Agra and Lucknow will be fragrant on Diwali

Auraiya News: दीपावली पर महकेगा आगरा और लखनऊ का गुलाब व गेंदा

Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Roses and marigolds of Agra and Lucknow will be fragrant on Diwali
औरैया। दीपावली के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी बाजारों में रौनक छाने लगी है। फूल बाजार भी तेजी से गुलजार होने लगा है। इस बार अन्य कारोबार की तरह ही फूल का कारोबार भी बेहतर होने की उम्मीद दिखाई दे रहे है। जिसको लेकर इससे जुड़े कारोबारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारों की मानें तो जनपद में दीपावली पर आगरा और लखनऊ के गुलाब और गेंदा की महक भी होगी।
विज्ञापन


करवाचौथ के कुछ दिन पहले से ही सभी बाजारों में पर्व की तैयारियों को लेकर रौनक देखने को मिल रही है। सभी कारोबार को जहां रफ्तार मिली। तो वहीं करवाचौथ के दिन से ही फूलों के कारोबार में भी गति देखने को मिली है। कारोबारियों की मानें तो करवाचौथ के दिन से गेंदा और सफेद फूलों की मांग बढ़ी है। तो वहीं गुलाब के लिए भी आर्डर आने लगे हैं। इस बार फूलों का कारोबार बेहतर स्थिति में रहेगा।
विज्ञापन

जिले भर में कई स्थानों पर फूलों की खेती होती है। हालांकि जिले में होने वाली फूलों की खेती हर बार कम होने के कारण बाहर से फूल मंगवाना कारोबारियों की मजबूरी बना है। कारोबारियों की मानें तो इस बार दीपावली पर फूलों का कारोबार जबरदस्त होने का अनुमान है। इसको लेकर कारोबारियों ने गेंदा के फूलों के अलावा गुलाब, कमल, चमेली आदि के फूलों की मांग को देखते हुए पूरी तरह तैयार हैं। दीपावली पर भगवान गणेेश-लक्ष्मी का पूजन के दौरान फूलों की जरूरत तो होती ही है। तो वहीं घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए गेंदा की मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

पिछले साल दीपावली पर गेंदा की मांग अधिक देखने को मिली थी। विदेशी फूल की मांग थी। इस बार ऑर्डर पर विदेशी फूल भी मंगवाए जाएंगे। दीपावली पर गेंदा के फूलों की लड़ी अधिक मांग होती है। यही कारण है कि आगरा, लखनऊ के अलावा अन्य मंडियों से फूल जिले में मंगवाए जाते हैं।

- धीरज, कारोबारी

----------------------

इस बार कारोबार पिछले सालों की अपेक्षा अधिक देखने को मिल सकता है। कारोबार में तेजी धनतेरस के दिन से देखने को मिलेगी। हालांकि मांग को देखते हुए आगरा और कानपुर की मंडियों में गुलाब और गेंदा की बुकिंग की जा चुकी है।
- कल्लू, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed