{"_id":"82f35316efe9bb129ead79f6e2f48f3e","slug":"rogues-in-the-bike-hit-siblings-prostrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार भाई-बहन को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार भाई-बहन को गिराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Wed, 06 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कालेज से लौट रहे भाई-बहन की बाइक में लूट के इरादे से टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पड़े दोनों भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के रामगढ़ निवासी अन्नू शर्मा (22) पुत्र अनिल कुमार अपनी बहन दिव्या (18) के साथ बीएससी का प्रैक्टिकल देने आए थे।
मंगलवार दोपहर 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दिबियापुर रोड भिखरा के पास पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। यह देख भाई ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी जिस पर बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें भाई-बहन उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों के चीखने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़े। यह देख बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। लोगों ने घायल भाई-बहन को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल लाए, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर भेजा है।
विज्ञापन