फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbed the jewelery from the old lady by giving a lift in the car

कार में लिफ्ट देकर वृद्धा से जेवर लूटे

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
robbed the jewelery from the old lady by giving a lift in the car
जेवर लूट का शिकार वृद्धा कलावती। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। कार सवार बदमाशों ने एक वृद्धा को लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने रास्ते में धमका कर सोने के कुंडल व जंजीर लूट ली और उसे कार से उतार कर भाग निकले। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के बढिन गांव निवासी कलावती (70) ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह ऐरवाकटरा में अपनी नाती के जन्मदिन में शामिल होने गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर आने के लिए वह बस से उतरकर बढिन चौकी के सामने खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगी। तभी एक कार पर सवार तीन लोग उसके पास आकर रुके और गांव तक छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर वह कार में बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद सुनसान स्थान पर कार सवार बदमाशों ने डरा धमका कर उससे सोने के कुंडल व जंजीर उतरवा ली और भाग गए। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही उस क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed