{"_id":"61fc14ad177ee10ce06effce","slug":"roadways-auriya-news-auraiya-news-knp67869897","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में जाएंगी जिले से 18 रोडवेज बसें, सोच समझ कर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में जाएंगी जिले से 18 रोडवेज बसें, सोच समझ कर निकले
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज बस से अगर कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जान लें कि पांच फरवरी से जिले में बसों की किल्लत होने वाली है। निर्वाचन आयोग ने जिले से 18 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए मांगी हैं। ऐसे में डिपो के बेड़े में 65 से घटकर 47 बसें ही बचेंगी। इनमें भी तीन खराब हैं। यानी विभाग को 44 बसों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिल्ली, आगरा और कानपुर रूट पर बसों की किल्लत बढ़ सकती है।
विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी व दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को है। इसके लिए आयोग ने औरैया डिपो से 18 बसों की मांग की है। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ भी सकती हैं। रोडवज बसों को अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस समेत अन्य कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए लगाया जा रहा है।
यह बसें छह फरवरी को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होंगी लेकिन पांच फरवरी से ही इन्हें डिपो में रिजर्व कोटे में रख लिया जाएगा। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों की रवानगी से पहले रूट मैप पर काम पूरा कर लिया है। छह फरवरी को यह बसें मतदान वाले जिलों के लिए रवाना हो जाएंगी। औरैया डिपो की बसें कहीं बीच रास्ते खराब न हों इसके लिए बसों की मरम्मत भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से पांच फरवरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने बताया कि विभिन्न जिलों में होने वाले मतदान के लिए डिपो से 18 बसों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।
10 बसें पुलिस बल व आठ बसें होमगार्डों के लिए हैं। अधिक डिमांड आने पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए इटावा समेत अन्य जिलों से कुछ बसों की आवश्यकता अनुसार मांग की जाएगी।