फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roads are narrow and the growing tragedy

संकरी होती सड़के और बढ़ते हादसे

Wed, 06 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Wed, 06 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roads are narrow and the growing tragedy

शहर की आबादी अतिक्रमण की मार झेलने को मजबूर है। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर हादसे व झगड़े आम हो गए है। फुटपाथों तक लगे बेतरतीब टेलीफोन, बिजली के पोल जहां पटरी दुकानदारों के लिए अतिक्रमण का सहारा बने हैं वहीं बड़े दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर गलियों को संकरा कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे तंग रास्तों से होकर गुजरना हर किसी के लिए आसान नहीं है। मंगलवार को अमर उजाला ने शहर की टोह ली तो अतिक्रमण के संक्रमण से पूरे शहर के संक्रमित दिखाई दिया। शहर में अतिक्रमण के हालातों को बयां करती अमर उजाला की खास खबर ...   
विज्ञापन


शहर की सबसे व्यस्ततम इटावा रोड अतिक्रमण से लगातार संकरी होती जा रही है। कागजों में 40 फुट चौड़ी यह मुख्य सड़क  किसी बस्ती के संपर्क मार्ग जैसी हो गई है। अस्पताल की बाउंड्री वॉल के सहारे स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण नए आने आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को जिला अस्पताल की पहचान कराने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रमुख मार्ग पर अतिक्रमणकारियों में स्वयं नगर पालिका का नाम भी शामिल है। यहां  पालिका प्रशासन के निर्माण में लगने वाले पाइप लाइन व सड़कों तक फैली निर्माण सामग्री अतिक्रमण कारियों की हौसला आफजाई करती नजर आती है।


ईओ, नगर पालिका परिषद आर के शर्मा ने कहा कि कोई खास बात नहीं है, अभियान बस ऐसे ही नहीं चल पाया है। आगे सोचेंगे।
                
सीओ, सदर रमेश चंद्र भारतीय ने कहा कि शहर में अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापारियों की बैठक में चर्चा हुई है। इस अभियान को कितने  चरणों में कब चलाया जाए । इस पर सहमति बनाना मुश्किल है।  
               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed