फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road demise to under Pipeline

पाइप लाइन के नाम पर खोदी सड़कें

Thu, 30 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 30 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
road demise to under Pipeline

शहर की पेयजल समस्या निदान को लागू केंद्र व प्रदेश सरकार की औरैया पेयजल पुनर्गठन योजनातंर्गत 180 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कार्रदाई संस्था द्वारा पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कें आज तक ठीक न कराए जाने से लोग चोटहिल हो रहे हैं। वहीं वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन



 
शहर में पेयजल समस्या निदान को केंद्र व प्रदेश सरकार से 42. 20 करोड़ रुपये के बजट से शहर में छह ओवरहैड टैंक व 17 ट्यूबबैल के निर्माण के साथ 180 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है।  इसके तहत अभी तक 60 प्रतिशत सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन




जलनिगम की मनमानी और अनदेखी से पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कों को ऊबड़-खाबड़ स्थिति में छोड़ दिया गया है। इससे सड़कों से निकलने वाले राहगीरों, वाहन चालकों व छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छह माह से उनके विद्यालय की सड़क खुदी पड़ी है। स्कूल आने वाले बच्चे व टीचर ऊबड़-खाबड़ गड्ढ़े युक्त सड़क पर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। जलनिगम को लिखित शिकायत किए जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। -डॉ. मुकेश गुप्ता प्राचार्य ज्ञानस्थली अकादमी

 
काली माता मंदिर के पास रोड पर जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के बाद से आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। पाइप लाइन डाले जाने के दौरान पूर्व में पड़ी पेयजलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।-टीएन गुप्ता


 

संकट मोचन मंदिर के सामने तीन माह पूर्व पाइप लाइन बिछाई गई थी। तब से सड़क खुदी पड़ी है। व्यस्त सड़क होने के कारण दिन भर राहगीरों व दोपहिया वाहनों का निकलना होता है। सड़क के गड्ढ़े में गिरकर लोग घायल हो जाते हैं। जलनिगम से सड़क ठीक कराने की बात कही थी, लेकिन स्थिति जस की तस है। -हाजी समरान नसीब





मोहल्ला गुरुहाई में चार माह पूर्व पेयजलापूर्ति को पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे गड्ढ़ों के कारण सड़क पर चलना दूभर हो रहा है।-विक्कू दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed