फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road,civic,auraiya

धरातल पर नहीं उतर रहा गड्ढामुक्त सड़क अभियान

Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
road,civic,auraiya
औरैया। जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान अभी तक धरातल पर नहीं उतर सका है। अधिकतर सड़कों पर गड्ढे ज्यों के त्यों हैं। राजमार्ग हो या ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें, अभी भी अभियान को मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं खस्ताहाल सड़कों पर बरसात में और गड्ढे हो गए हैं। विभाग कुछ सड़कों पर काम कराने का दावा कर रहा है, जबकि मौके पर स्थिति पहले जैसी ही नजर आ रही है। जबकि सरकार ने सितंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। सड़कों की हालत बदहाल होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीन-1
नेशनल हाईवे-19 देवकली चौराहे से खानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर और खस्ताहाल हो चुका है। करीब दो वर्ष पहले इस सड़क पर लेपन कार्य कराया गया था। बरसात में चौराहे से लेकर खानपुर, देवकली मंदिर तक के बीच में करीब एक दर्जन अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की जगह गड्ढे ही दिखाई पड़ रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2
बिलराया-पनवाड़ी राज्यमार्ग पर जालौन चौराहे के पास आनेपुर की ओर जाने वाले करीब दो किलोमीटर मार्ग पूरी तरह जर्जर हैं। सेंट फ्रांसिंस स्कूल के सैकड़ों बच्चों के साथ खरका, आनेपुर, जैतपुर, जमालीपुर, मई, मानपुर समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन इस मार्ग से होता है। करीब दो वर्ष से अधिक समय से इस मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं कराया गया है। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
दो वर्ष से खानपुर सड़क का मरम्मतीकरण का काम नहीं कराया गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दुपहिया और चारपहिया वाहनों की कौन कहे यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। -राजू, खानपुर
व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद पीडब्लूडी विभाग इस मार्ग के मरम्मतीकरण को लेकर उदासीन रवैए अपना रहा है। कई बार लिखित और मौखिक रुप से शिकायत की जा चुकी है। -मो. बबलू, खानपुर

वर्जन
सड़कों के मरम्मतीकरण का काम शुरू हो गया है। प्राथमिकता वाली सड़कों को पहले ठीक कराया जा रहा है। बारिश की वजह से काम कराने में समस्या आई है। जिले की सभी सड़कें 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त कर दी जाएगी। - अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed