{"_id":"66e1db46bf689eb4ee0b938f","slug":"risk-of-road-damage-increased-due-to-collapse-of-security-wall-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116432-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुरक्षा दीवार गिरने से बढ़ा सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुरक्षा दीवार गिरने से बढ़ा सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा
विज्ञापन
अजीतमल। एसडीएम आवास के सामने लज्जाराम गुप्ता के बगल में विकास कालोनी की ओर जाने वाली गली की सुरक्षा दीवार वर्षा के चलते गिर गई, तो वहीं आसपास के लोगों ने मलबे में बंदरों के दबे होने की आशंका जताई। सूचना पर फायर सर्विस सहित नगर प्रशासन दौड़ता हुआ पहुंचा।
नगर पंचायत कर्मचारियों ने मलवे को हटवाया। लेकिन वहां पर मलबे में कोई बंदर दबा हुआ नहीं मिला। दीवार के गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हादसे का भी खतरा बढ़ गया है।
बरसात के मौसम के कारण ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवार के कारण मार्ग पर चलने वाले पैदल व वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा दीवार के गिरने से सड़क के नीचे की मिट्टी के बैठने का भी खतरा बढ़ गया है। बारिश में पानी के साथ सड़क के किनारे की मिट्टी खाई में गिर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय आस पास के निवासी लज्जाराम गुप्ता, माधव राजावत, दीपांकर मिश्रा आदि का कहना है कि कुछ ही समय पहले सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, इतनी जल्दी कम समय में दीवार का धराशायी हो जाना नगर पंचायत के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार को शीघ्र नहीं बनाया तो बरसात में रास्ता बंद होने की नौबत आ सकती है।