फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Risk of accidents due to cattle roaming on the roads.

Auraiya News: सड़कों पर घूम रहे गोवंशों से हादसे का खतरा

Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to cattle roaming on the roads.
फोटो-11- कस्बा के कैथावा मोड़ पर गोवंशों का झुंड।संवाद
बिधूना। बारिश से खेतों व निचले इलाकों में जलभराव होने से अन्ना गोवंश अब सूखी जगह की तलाश में सड़कों व उनके इर्दगिर्द डेरा जमा रहे हैं।
विज्ञापन

बेला व बिधूना इलाके की कई प्रमुख सड़कों पर इनके जमावड़े से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रात के समय गोवंशों के सड़क पर बैठ जाने से वाहन चालकों को राह निकलना मुश्किल हो रहा है।
मंगलवार देर शाम बेला, बांधमऊ के मजरा पुरवा दूजे, कैथावा मोड़ के समीप व कमलपुर नहर सहित कई स्थानों व सड़कों के किनारे गोवंशों के झुंड खड़े मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने के बाद गोवंश सड़क पर बैठ जाते हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को तत्काल पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने की मांग की है। बीडीओ रामदुलार ने बताया कि बेला सहित अन्य स्थानों पर सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को जल्द पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा।

फोटो-11- कस्बा के कैथावा मोड़ पर गोवंशों का झुंड।संवाद

फोटो-11- कस्बा के कैथावा मोड़ पर गोवंशों का झुंड।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed