फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rice sample failed, notice issued

चावल का सैंपल हुआ फेल, नोटिस जारी

Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rice sample failed, notice issued
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के आगे हाईवे पर स्थित जिला पंचायत सदस्य के होटल से लिया गया चावल का सैंपल जांच रिपोर्ट में फेल पाया गया है। इस बावत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने हाईवे पर स्थित अमरदीप होटल एवं रेस्टोरेंट से तीन फरवरी 2022 को चावल व तेल का सैंपल लिया था। टीम ने दोनों सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा था। मई में आई जांच रिपोर्ट में जहां तेल का नमूना गुणवत्ता परक पाया गया वहीं चावल के नमूने की रिपोर्ट फेल हुआ है। अभिहीत अधिकारी डॉ.मंजुला सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा लिया गया चावल का नमूना फेल होने पर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed