{"_id":"0fc48b95a2e3b4b7a477646d30c20088","slug":"retired-teacher-obligation-to-play-in-nation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक राष्ट्र निर्माण के दायित्व को निभाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक राष्ट्र निर्माण के दायित्व को निभाएं
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों को आज सम्मानित किया जा रहा है, उन्हें विदाई नहीं दी जा रही। सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षक हितों में लगे रहें और राष्ट्र निर्माण का दायित्व लगातार निभाते रहें।
विज्ञापन
यह बातें अरियारी में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहीं। कार्यक्रम में जिले के 40 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अरियारी में आयोजित समारोह में शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में प्रदेश के जनपदों में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। चुनाव आचार संहिता के चलते औरैया में 13 अक्तूबर एवं अन्य जनपदों में अन्य तिथियों को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिए हैं, परंतु पोस्टकार्ड अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक इकाई द्वारा अपनी मांगें मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजनी हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुनारायण त्रिपाठी, डीआईओएस चंद्रपाल सिंह, लेखाधिकारी रामविलास, जगदीश नारायण त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह राठौर, सुनील कुमार मिश्रा, ब्रजेश दीक्षित, डा. अरविंद शुक्ला, अरुण त्रिपाठी, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा, सुधीर सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज के प्रथम प्रधानाचार्य की मूर्ति का अनावरण किया गया, यहां विद्यालय की टापर्स छात्राओं आरती सविता एवं वर्षा तोमर को भी सम्मानित किया गया। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।