फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired Amin committed suicide by jumping in front of goods train

रिटायर्ड अमीन ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Retired Amin committed suicide by jumping in front of goods train
कैलाथ नाथ त्रिपाठी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अमीन ने मंगलवार दोपहर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मी व आरपीएफ ने आधार व पैन कार्ड से पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

क्योटरा गांव निवासी महेश ने बताया कि उसके पिता सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अमीन कैलाश नाथ त्रिपाठी (70) चार दिन पहले मथुरा जाने की बात कहकर घर से गए थे। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद कंचौसी रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंचे, पता नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह काफी देर गुमसुम स्थिति में प्लेटफार्म पर बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी को स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू ने कानपुर के लिए रवाना किया। मालगाड़ी की रफ्तार बढ़ते ही अमीन मालगाड़ी के आगे कूद गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान व रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर रखे एक झोले में आधार कार्ड, पैन कार्ड, डायरी व पासबुक मिलने की बात आरपीएफ जवानों ने बताई। जीआरपी के दरोगा डीपी गौतम ने बताया कि मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी गई है। उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed