{"_id":"68c84fbcbbf2042b87082100","slug":"retired-ado-panchayat-died-due-to-vehicle-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131551-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से सेवानिवृत एडीओ पंचायत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से सेवानिवृत एडीओ पंचायत की मौत
Mon, 15 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एयूआरपी 04 घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
दिबियापुर। तेज रफ्तार वाहन ने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को टक्कर मार दी। वो सोमवार की सुबह मॉनिंग वॉक पर निकले थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। ये हादसा घर से करीब 50 मीटर दूर हुआ। सूचना पाकर परिजन घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कस्बा केके पुरम निवासी रामकृष्ण मिश्रा (80) करीब 20 वर्ष पहले पंचायत राज विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वो एडीओ पंचायत के पद कार्यरत थे। रोजाना की तरह वो सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मॉनिंग वॉक पर गए थे। रास्ते में जनता महाविद्यालय के सामने आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो उछलकर कुछ दूर जा गिरे। जानकारी पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक छोटे बेटे सुधीर से रहते थे। सुधीर की औरैया रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। पिता वहीं बैठकर सहयोग करते थे। बड़ा बेटा अशोक ग्वालियर में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पत्नी मुन्नी देवी की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा सुधीर तीर्थ यात्रा के लिए कुछ दिन पहले निकला था। जानकारी के बाद वह घर के लिए निकल लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।