{"_id":"5ef237598ebc3e42e9176cb1","slug":"restriction-on-going-to-haj-disappointment-among-muslims-auraiya-news-knp567196342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज से भारतीय इस साल महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज से भारतीय इस साल महरूम
विज्ञापन
23एयूआरपी 28 मुफ़्ती इमरान क़ासमी
- फोटो : AURAIYA
कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने इस बार भारतीयों के हज जाने पर रोक लगाई है। इसे मुस्लिम समाज में निराशा है। लेकिन उनका कहना है कि संक्रमण को देखते हुए यह जरूरी भी है। संक्रमण खत्म होने पर अगली बार हज जाया जा सकता है।
शहर काजी औरैया गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सऊदी अरब ने बहुत सीमित लोगों को हज करने की इजाजत दी है।
चूंकि महामारी के चलते अन्य देशों व भारत सरकार की ओर से भी यही गाइड लाइन जारी की गई है। अत: देश के मुस्लिमों को भी इसका पालन करना चाहिए।
इसके लिए सब्र रखें और अल्लाह से दुआ करें कि जल्द ही इस वायरस से हमारे मुल्क सहित पूरी दुनिया को निजात दे और आइंदा साल हज नसीब फरमाये।
हज जाने वालों के मुख्य ट्रेनर मुफ़्ती इमरान क़ासमी ने कहा कि हालांकि इस बार महामारी के चलते हज से दुनिया का लाखों मुस्लिम महरूम हो जाएगा जो कि मुस्लिमों के लिए दु:ख की बात है।
पर वक्त और हालात को देखकर ऐसा मुमकिन है और मजबूरी भी। सऊदी अरब व अन्य देशों की तरह अपने देश में भी सरकार आम जनता की भलाई के लिए ही गाइड लाइन जारी कर रही है।