{"_id":"58e927ab4f1c1bf8335b746f","slug":"respect-of-women-in-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब्जे से महिलाओं में आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे से महिलाओं में आक्रोश
औरैया
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम रास्ते पर दबंगों के कब्जा करने से खफा गांव की महिलाएं शिकायत करने डीएम के पास पहुंचीं। महिलाओं का आरोप था कि एसडीएम ने काम रुकवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस काम नहीं रुकवा रही है। इससे गांव के लोगों के सामने आवागमन का संकट है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के वैशोली गांव की महिलाएं और पुरुष एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रामऔतार के दरवाजे से गांव के लिए आम रास्ता है। इस पर गांव के ही कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। रास्ता बंद होने से आवागमन का संकट खड़ा हो जाएगा। अभी इस रास्ते से ट्रैक्टर भी गुजर जाता है।
गांव के लोगों ने बताया कि इस मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने काम रुक वाने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए थे। पुलिस ने कई दिन बाद भी काम नहीं रुकवाया। इससे दबंग बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से रास्ते को कब्जा मुक्त कराने तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रीती देवी, रामदुलारी, रेशमा देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, केशकली, रामजानकी, पुष्पा, सुमन, मोरश्री, दयाशंकर, इंद्रसेन,प्रताप सिंह, सोबरन सिंह, घनश्याम, विनीत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।