{"_id":"5e4adbc58ebc3ecfbe0ba9b5","slug":"report-on-young-man-not-returning-loan-money-in-auraiya-auraiya-news-knp5452980198","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः उधार के रुपये नहीं लौटा रहे युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः उधार के रुपये नहीं लौटा रहे युवक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरगंज निवासी विधवा ने एक युवक पर उधार की रकम न लौटाने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला महावीरगंज निवासी दलजीत कौर पत्नी स्व. मंजीत ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति ने वर्ष 2012-13 में अपने मित्र कुलदीप सिंह उर्फ विंकल पुत्र रविंद्र पाल सिंह निवासी मोहल्ला गुमटी को व्यापार करने के लिए छह लाख रुपये उधार दिया था। जुलाई 2016 में उसके पति की मृत्यु हो गई। कुलदीप सिंह उर्फ विंकल अब उनके रुपये नहीं लौटा रहा है।
यहां की दुकान बेचकर उसने कानपुर के गोविंदनगर में दुकान खोल ली है। जानकारी होने पर उसने कानपुर जाकर तगादा किया तो उसने जान से मारने की धमकी दै। पुलिस ने पीड़ित बेवा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।