{"_id":"68c4579ba26bd4e50d0017d3","slug":"report-on-elderly-man-for-harassing-a-teenager-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131424-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म में बुजुर्ग पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म में बुजुर्ग पर रिपोर्ट
Fri, 12 Sep 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 70 वर्ष के बुजुर्ग आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। मां ने बेटी के गर्भवती होने की आशंका जताई है। पूछताछ में किसान ने चार माह पहले की घटना बताई। पुलिस ने मामले में पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को बढ़ा पेट को देख बेटी से पूछताछ की। बेटी ने जो बताया उसे सुनकर मां सन्न रह गई। तत्काल बेटी को लेकर वह कोतवाली पहुंची। 14 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि चार माह पहले वह किसी काम से खेत गई थी। रास्ते में गांव के विश्वंभर दयाल (70) प्रसाद देने के बहाने बुला ले गए। घर में प्रसाद खाते ही किशोरी अचेत होकर चारपाई पर गिर गई।
आरोप है कि बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी ने तमंचा दिखा परिवार से मार देने की धमकी दी। किशोरी ने दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने की बात कही। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल शुक्रवार को नहीं हो सका। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।