फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of culpable homicide against five including JE

जेई समेत पांच के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide against five including JE
फालोअप
विज्ञापन

जेई समेत पांच के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
-संविदा लाइनमैन की मौत का मामला, पिता की तहरीर पर हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहायल/ दिबियापुर । सहायल क्षेत्र के गांव मनुपुर अड्डा में काम करते वक्त पांच जुलाई की शाम को संविदा लाइनमैन मनीष कुमार की मौत के मामले में अवर अभियंता, दो एसएसओ, एक लाइनमैन समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायल थाना क्षेत्र के मनुपुर अड्डा में पांच जुलाई की शाम विद्युत लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र जसवंत सिंह भदौरिया की मौत हो गई थी। परिजनों ने अगले दिन छह जुलाई को असेनी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में हंगामा किया था और दिबियापुर समेत ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। तब एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने, विभागीय मुआवजा जल्द दिलाने का आश्वासन दिया था। तब हंगामा शांत हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में पिता जसवंत सिंह निवासी खगनपुर्वा थाना बेला ने बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार, पावर हाउस में काम करने वाले एसएसओ हिमांशु एवं अंकित, साथ में काम कर रहे लाइनमैन गोविंद चौबे एवं एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बिजली कर्मियों ने शटडाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इससे बेटे की जलकर मौत हो गई। सहायल थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed