फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against two for molesting a minor

Auraiya News: नाबालिग से छेड़छाड़ करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 01 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two for molesting a minor
औरैया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात खेत पर गई नाबालिग के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। गलत हरकतें करने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन



पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात उसकी नाबालिग पुत्री खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी उसके अकेले होने का फायदा उठाकर सनी और रोहित ने उसे दबोच लिया। गलत हरकतें करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। वहीं पुत्री ने घर पहुंचकर पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजन आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंचे। बात सुनने के बजाय पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि छेड़छाड़ व पॉक्सो अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सनी व रोहित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed