फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against teacher for molesting D.El.Ed student

Auraiya News: डीएलएड की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर रिपोर्ट

Sun, 24 Aug 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Report filed against teacher for molesting D.El.Ed student
अजीतमल। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी डीएलएड की छात्रा ने एक स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं शिक्षक की तहरीर पर छात्रा के दोनों भाइयों पर मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह डीएलएड करके एक परिषदीय विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 18 अगस्त को शिक्षक पवन दुबे स्कूल में थे। सुबह नौ बजे युवती स्कूल पहुंची। आरोप है कि शिक्षक ने उसे कमरे में बुलाया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। प्रशिक्षण में अच्छे अंक पाने के लिए बात करने का दबाव बनाने लगे। युवती शोर मचाते हुए बाहर आ गई।
विज्ञापन

वहीं शिक्षक का आरोप है कि युवती के दो भाई स्कूल पहुंचे और बिना किसी वजह के तोड़फोड़ करने लगे। शिक्षक के मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed