{"_id":"5eda7fbb8ebc3e902f36dd07","slug":"report-filed-against-six-in-attack-on-bjp-leader-auraiya-news-knp563928013","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को गोली मारने में छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को गोली मारने में छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
मुरादगंज के अयाना रोड निवासी भाजपा नेता शिवम दीक्षित को बुधवार को गोली मारकर घायल करने के मामले में शिवम के पिता ने दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भाजपा नेता शिवम दीक्षित पुत्र पीयूष दीक्षित बुधवार की रात गांव के प्रशांत राठौर पुत्र अवध बिहारी के साथ घर के पास टहल रहे थे। तभी किसी ने शिवम पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शिवम को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरो ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन उसके साथी प्रशांत को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को शिवम के पिता पीयूष दीक्षित ने प्रशांत राठौर व चंदन भदौरिया निवासी अयाना रोड मुरादगंज व उसके चार अज्ञात साथियों पर पुत्र शिवम को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रशांत, चंदन व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।