{"_id":"6150bc048ebc3efb882e6ff1","slug":"report-filed-against-mps-bhatija-auraiya-news-knp654665988","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कानून राज्य मंत्री के भतीजे समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री के भतीजे समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री, आगरा के सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल के भतीजे आसू पाल समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विमला देवी पत्नी प्रवेश कुमार निवासी खजुवैया ने बताया कि उनका पुत्र आकाश बाबू एक सितंबर की शाम साढ़े सात बजे दोस्त शिवम के पास जा रहा था। रास्ते में कुंजबिहारी, नैक्से उर्फ शिवबालक, बेदेलाल उर्फ अर्जुन, गांव उमरी की प्रधान के पति व सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल के भतीजे आसू पाल व सोनू पाल ने चुनावी रंजिश में आकाश बाबू को गालियां देकर मारपीट की। आकाश किसी तरह घर पहुंचा तो घर में घुसकर भी लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मारकर घायल किया।
मारपीट में आकाश बाबू व उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीरावस्था में सैफई रेफर कर दिया गया। आरोप लगाया कि आसू पाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आसू पाल के रसूखदार होने के कारण उनका नाम हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ धारा 147, 307, 323, 504, 506 एवं एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रधान के पति आसू पाल का कहना है कि गांव में दो पक्षों में लड़ाई हुई थी। रंजिशन कुछ लोगों के कहने पर उन पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि वह घायल का इलाज कराने भी साथ गए थे।