फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against five including Bhakiyu district president for spreading drone rumours

Auraiya News: ड्रोन की अफवाह फैलाने में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five including Bhakiyu district president for spreading drone rumours
बिधूना (औरैया)। इलाके में ड्रोन उड़ने की अफवाह तीसरे दिन भी जोरों पर रही। इससे ग्रामीणों की रात दहशत में कटी। मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के गांव बराहार व डगरूआपुर, माखनपुरवा और रामनगर में बुधवार देर रात ड्रोन उड़ने की सूचना से सनसनी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में तीन कारें खड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र में जांच की। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में गांव माखन पुरवा निवासी भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, राजेश, कन्हैया, गांव बराहार निवासी जितेंद्र, गांव डगरूयापुर निवासी अरविंद को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बेला थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस क्षेत्र में रातभर गश्त पर रही। मामले में पुलिस ने लोगों से इन अफवाहाें पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं लोगों का कहना है कि कई अन्य गांवों में भी अफवाह उड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed