{"_id":"629f9944bc976b25c46d4a83","slug":"report-filed-against-eight-for-demanding-extortion-auraiya-news-knp7011649117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। प्रापर्टी डीलर से आठ लोगों ने ढाई लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंचौसी बाजार निवासी मयंक कुमार पुत्र उमेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी डीलर है। 25 सितंबर 2021 को वह अपने व्यावसायिक स्थल पर मौजूद था। इसी बीच शाम लगभग पांच बजे कामता सिंह, उनके बेटे सूरज एवं छोटू निवासी पुराना बाजार,अंकित तिवारी निवासी खम्हैला, झींझक, कानपुर देहात, कुलदीप सोनी निवासी कंचौसी गांव एवं तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात दो गाड़ियों में बैठकर अवैध हथियारों से लैस होकर आए।
रंगदारी में 2.50 लाख रुपये की मांग की। बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धमकी दी कि यदि दोबारा प्लाटिंग पर दिखे तो जान से मार देंगे। इस मामले की उसने पुलिस से शिकायत की थी, कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली और रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिबियापुर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।