फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relatives sleeping on the terrace, theft of seven lakhs including cash and jewelry

छत पर सोते रहे परिजन, नकदी-जेवर समेत सात लाख की चोरी

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relatives sleeping on the terrace, theft of seven lakhs including cash and jewelry
खेतों में खुला पड़ा बक्सा। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतौल में शनिवार रात एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर जीने की कुंडी काटकर नीचे आ गए। फिर कमरे में रखी अलमारी व बक्से से डेढ़ लाख की नकदी, साढ़े पांच लाख के जेेवर व जरूरी कागजात पार कर दिए। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे। खेतों पर गोबर डालने गए परिवार के चाचा ने खेत पर बक्सा पड़ा देख चोरी की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

अंतौल निवासी डॉ. संजय राठौर अपने भाई ब्रजेंद्र, रविंद्र व सतीश के साथ इटावा में रहते हैं। गांव में उनके बड़े भाई ब्रजेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार रात पुष्पा देवी अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थीं। देर रात किसी वक्त घर में छत के रास्ते से घुसे चोर जीने की कुंडी काटकर नीचे कमरे में आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद अलमारी व बक्सों में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा चारों भाइयों, मां जावित्री देवी व साले अनिल की 17 अंगूठियां, चार हार, दो मंगलसूत्र, पांच जंजीर, चार झुमकी, पांच पायल, दो करधनी व बैंक की पासबुक व एटीएम चोरी कर लिए। रविवार सुबह संजय के चाचा उमाशंकर राठौर खेतों पर गोबर डालने गए तो उन्हें एक बक्सा खुला पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब उन्होंने पुष्पा देवी को जगाकर चोरी होने की घटना की जानकारी दी। उसने जब कमरे में जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी पर घर पहुंचे डॉ. संजय ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने परिजनों से पूछताछ की। बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा सामान। संवाद

टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा सामान। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed