फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Red card issued to suspects sit in the station

संदिग्धों को लाल कार्ड थमा थाने में बैठाया

Sat, 17 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 17 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Red card issued to suspects sit in the station
तीसरे चरण के चुनाव से पहले ही पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्ती शुरू की। सभी संदिग्धों को पहले ही लाल कार्ड थमा दिए गए। लगभग दो दर्जन संदिग्ध शनिवार सुबह से ही थाने में आकर बैठ गए। हालांकि कई लाल कार्ड धारी संदिग्धों के थाने में न पहुंचने से यहां बैठे लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


17 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होना था। इसके लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारियां कर रखीं थीं। सभी संदिग्धों को लाल कार्ड थमा दिए गए थे। इन कार्डों में ताकीद किया गया था कि 10 बजे तक थाने में उपस्थित न होने पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। इसलिए शनिवार की सुबह से ही लगभग दो दर्जन लाल कार्ड धारी ग्रामीण थाने में पहुंच गए। यहां पूरे दिन सभी बैठे रहे।
विज्ञापन


थाने में मौजूद लोगों के अनुसार दिबियापुर थानाक्षेत्र के चुनाव संबंधित गांवों में कई लोगों को लाल कार्ड बांटे गए। लेकिन कई कार्ड धारक थाने नहीं आए। दिबियापुर थानाक्षेत्र कीचार ग्राम पंचायतों के 10 मजरों के 23 बूथों पर शनिवार को मतदान हुआ। थाने में मौजूद लोगों ने मांग की कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्धों के लिए कोई न कोई नीति निर्धारित होनी चाहिए। कानून को मामने वाले लोग पूरे दिन थाने में बैठे रहे। जबकि कई लालकार्ड धारी थाने में पहुंचे भी नहीं। आज थाने में बैठे लोगों में औंतो के दो बीडीसी प्रत्याशी जयप्रकाश, असरफ भी शामिल रहे। जबकि औंतों के प्रधान एवं हरचंदपुर के पूर्व प्रधान भी थाने में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed