{"_id":"ec539b40fb5529568f738a44d77f49ae","slug":"receive-gifts-from-santa-claus-face-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटा क्लाज से उपहार पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा क्लाज से उपहार पाकर खिले चेहरे
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर शहर के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सेंटा क्लाज बने बच्चे ने साथियों को उपहार वितरित किए। वहीं केक काटकर सेंटा क्लाज का जन्म दिन मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाकर उसे रंग- बिरंगी झालरों से सजाकर सेंटा क्लाज की यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
25 दिसंबर क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर शहर के विद्यालयों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही केक काटकर सेंटा क्लाज का जन्म दिन मनाया।
इस अवसर पर पढ़ीन दरबाजा मोहल्ला स्थित जेबीएस अकादमी में महक गुप्ता, शारदा, दीक्षा, मुस्कान, बॉबी, हेमलता आदि बच्चों ने नृत्य, नाटक व रंगोली के माध्यम से क्रिसमस डे मनाया। साथ ही नन्हें-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाकर उसे रंग- बिरंगी लाइटों व झालरों से सजाया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधक राजवीर सिंह राजावत ने बच्चों को सेंटा क्लाज के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सत्य के रास्ते पर चलने वालों को थोड़ी दिक्कत जरूर होती है, पर वह कभी परास्त नहीं होते।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों से सदैव सत्य का रास्ता अपनाने की सीख दी। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या अरुणा, अजीत, रामकुमार, मोनू, विजय आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं तिलक किड्स स्कूल मेें विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर क्रिसमस डे मनाया। जेपी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सेंटा क्लाज बने प्रखर पोरवाल ने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए।
वहीं बच्चों ने गीत व कविताएं सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य ओएन चतुर्वेदी के अलावा शिक्षिका आकांक्षा, सोनाली, रिचा, रितु, अनुपमा आदि लोग मौजूद रहे।