{"_id":"4d6e0ed192b21c05d16cb78dff789cc8","slug":"ray-went-to-vrindavan-dham-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन चला रे वृंदावन धाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन चला रे वृंदावन धाम...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरि को नयनों में बसा लेने से ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। भगवान की अनुकंपा होने पर जीव पूर्ण रूप भगवान को समर्पित हो जाता है। मीरा ने श्रीकृष्ण को अपनी आंखों में बसाया था, जिससे मीरा प्रत्येक जीव में भगवान का दर्शन पाती रहीं। यह आदर्श वचन आचार्य अंकुश तिवारी ने भक्तों के बीच दिए।
विज्ञापन
कस्बा बाबरपुर स्थित काली माता मंदिर में भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराने वृंदावन धाम से पधारे बाल शुक्र आचार्य पंडित अंकुश तिवारी ने कहा कि एक बार पृथ्वी लोक के भ्रमण के दौरान नारद मुनि ने देखा कि एक वृद्ध महिला दो जवान बेटों के साथ बैठी हुई है।
विज्ञापन
पूछने पर मां ने बताया कि दोनों बेटे ज्ञान और वैराग्य है, जो कि कलयुग में निष्किय हो गए हैं, कोई उपाय बताएं, जिससे मानव जीव को ज्ञान और वैराग्य की ओर प्रेरित होकर भगवान की कृपा मिल जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुक्ति पाने का सर्वश्रेष्ठ योनि मानव है, जो मानव भगवान के चरणों में भजन, भागवत कथा को सच्चे मन से सुनता है, उसे मोक्ष अवश्य मिलता है।
आचार्य ने भक्तों के बीच जब मन चला रे वृंदावन धाम... सुनाया तो भक्तगण भक्तिरस में सराबोर हो गए और झूमने को मजबूर हो गए। कथा श्रवण के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।