फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   raw houses collapse in rain

बारिश ने उजाड़ दिया गरीबों का असयाना, सात घर गिरे

Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
raw houses collapse in rain
- घर गिरने के बाद छप्पर के नीचे खाना पकाती कुंदन लाल की पत्नी सरदार प्यारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहार(औरैया)। पिछले दो दिन से रात में हो रही बारिश मुसीबत बनकर आई है। शनिवार देर शाम पुरवा दानशाह के मजरा देवीदास में सात कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबकर गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवारों ने लेखपाल और तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है। कोई खुले में तो कोई पन्नी के नीचे गुजर कर रहा है। उनके सामने फिर गृहस्थी जोड़ने की चुनौती है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से सहार ब्लाक के कई गांवों में किसानों को नुकसान हुआ है। सहार ब्लाक के जमौली में शनिवार को छह कच्चे मकान गिरे थे। खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

देर शाम ग्राम पंचायत के पुरवा दानशाह के मजरा देवीदास निवासी अवधेश शर्मा, रमेश सविता, अमरेश, रामप्यारी पत्नी कैलाश बाबू, तेज सिंह, सरदार प्यारी पत्नी कुंदन लाल के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। किसी ने गिरे हुए मकान के हिस्से में ही पन्नी डालकर रात गुजारी तो कोई बाड़े में बैठा रहा। गांव के लोगों का कहना है कि कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कुछ परिवार मलबे को हटाने के साथ घर दुरुस्त करने में जुट गए हैं। ग्राम प्रधान राममूर्ति ने बताया कि लेखपाल से आकलन कराकर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत गिरी
अयाना। बारिश से अयाना कस्बे में गौरव सेंगर के मकान की छत गिर गई। मकान में बनी दुकान का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गौरव ने बताया कि वह कच्चे मकान में छोटी सी परचून की दुकान कर गुजर बसर कर रहा था। शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण शनिवार रात उसकी दुकान की छत ढह गई। (संवाद)

बारिश से देवीदास में घर गिरने की जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान से पता कराया जा रहा है। वहीं लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।- मुनीष कुमार, खंड विकास अधिकारी, सहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed