{"_id":"649dcd969810de7b76040954","slug":"raped-a-minor-who-went-to-defecation-auraiya-news-c-12-1-311188-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गांव के युवकों ने दुष्कर्म किया। होश आने पर घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी पिता को दी। आरोपी के घर उलाहना देने गए पीड़िता के पिता के साथ आरोपियों और उसके परिजनों ने मारपीट की।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने गुरुवार दोपहर को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर के बाहर शौच के लिए गई थी। इस दौरान वहां मौजूद गांव के दो युवक उसे बहला कर खेतों की ओर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बेटी को बेहोशी की हालत में मक्के के खेत में छोड़ कर भाग गए।
होश में आने के बाद घर आई बेटी ने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि जिस पर बुधवार सुबह वह घटना का उलाहना देने आरोपियों के घर गए। आरोपियों ने परिजनों संग मिलकर उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा।