फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rape,saja,balika

किशोरी से दुष्कर्म में आजीवन कारावास

Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
rape,saja,balika
औरैया। 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष के पक्ष द्रोही के बाद भी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने लीगल मेडिकल व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त संजू उर्फ संजीव निवासी सुरांयदा कोतवाली अजीतमल को दोषी माना। अदालत ने उसको आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामले की अभियोजना की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्र ने बताया कि घटना 15 दिसंबर 2019 की है। 14 वर्षीय किशोरी खेतों पर लकड़ी लेने गई थी। पास के गांव सुरांयदा निवासी संजीव उर्फ संजू ने अकेला पाकर पिटाई कर दुष्कर्म किया। जान बचाकर वह घर आई और आप बीती बताई।
विज्ञापन

कोतवाली अजीतमल पुलिस ने मारपीट, धमकी व दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट एडीजे मनराज सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर व मृद़ल मिश्रा ने कठोर सजा देने की बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वादी पक्षकार पीड़ित व उसके मां-बाप का आरोपी पक्ष से समझौता हो जाने के कारण उसे बचाने के लिए संजू के पक्ष में गवाही दी, लेकिन कोर्ट ने पीड़िता की मेडिकल व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट को आधार मानकर सजा सुनाई। इसमें पीड़िता के साथ अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई।
बचाव पक्ष ने आरोपी को 20 वर्षीय अविवाहित व आईटीआई का छात्र बताते हुए रहम की मांग की। वकील ने आरोपी के वृद्ध माता-पिता और छोटे भाई का हवाला भी दिया, लेकिन विशेष न्यायाधीश मनराज सिंह ने आरोपी युवक संजू उर्फ संजीव को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने जमा कराई गई अर्थदंड की धनराशि में से 50 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को चिकित्सीय व्ययों एवं पुनर्वास की पूर्ति के लिए देने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed