{"_id":"defce6642acec1adea0111d2ccad7258","slug":"randomization-of-351-election-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"351 चुनाव कर्मियों का रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
351 चुनाव कर्मियों का रेंडमाइजेशन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 13 अक्तूबर को एरवाकटरा और बिधूना ब्लाक में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव प्रेक्षक ने जिले का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एनआईसी में डीएम की मौजूदगी में 351 चुनाव कर्मियों की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन भी किया गया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने पिछली चुनाव ड्यूटी में संतुष्टिपूर्ण कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
जिले के एरवाकटरा व बिधूना ब्लाक में होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसको लेकर चुनाव आयोग के प्रेक्षक शैलेंद्र चौधरी ने रविवार को चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम माला श्रीवास्तव ने चुनाव प्रेक्षक की मौजूदगी में 351 चुनाव कर्मियों की ड्यूटी के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद चुनाव प्रेक्षक और डीएम पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां पर डीएम ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि वह इस बात पर विशेष ध्यान दें कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक मादक पदार्थों का सेवन करके चुनाव को प्रभावित करने का काम न करें। यदि ड्यूटी पर तैनात कोई भी कार्मिक नशे में पाया जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण अंचलों में तैनात चौकीदारों को आगाह करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने में उनकी बड़ी भूमिका है। वह किसी भी छोटी और बड़ी घटना की समय रहते प्रशासन को जानकारी दें। इस दौरान डीएम ने सभी थानाध्यक्षों व कोतवाली प्रभारियों को गाड़ियों की चेकिंग के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव के पूर्व ही क्षेत्र में मौजूद सभी अराजकतत्व जेल के अंदर होने चाहिए। एसपी ने चुनाव ड्यूटी में संतुष्टिपूर्ण कार्य करने पर थानाध्यक्ष अजीतमल अजय पाठक व थानाध्यक्ष फफूंद को सम्मानित किया। वहीं सुसज्जित ड्रेस कोड में मौजूद मिले चौकीदारों सियाराम, रामऔतार, लज्जाराम, शिवनाथ व रामसिंह को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया।