फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ram jharokha and cleaning campaign created under Yamuna

यमुना घाट सफाई अभियान के तहत बनाए गए राम झरोखे

Mon, 06 Apr 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 06 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ram jharokha and cleaning campaign created under Yamuna

सामाजिक संगठनों की एकजुटता ने यमुना घाट को साफ सुथरा बनाकर वहां व्यवस्थाएं जुटाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत यमुना घाट की सफाई के बाद रविवार को शव यात्रा में घाट पहुंचने वाले लोगों को धूप और पानी से बचाने को राम झरोखे स्थापित कराए गए।

विज्ञापन


 
एक विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान व युगल संघ मां दुर्गा समिति की ओर से घाट पर लोगों के बैठने के लिए राम झरोखा नामक छप्परों के तीन बड़े-बड़े छायादार शांति स्थल बनाए गए।
विज्ञापन



इससे पूर्व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया, क्रोनिक एकेडमी कंप्यूटर सेंटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान, युगल संघ मां दुर्गा समिति, भारत विकास परिषद के अलावा तमाम जागरूक नागरिकों ने यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
संयोजक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि घाट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण व यमुना घाट लिंक रोड की मरम्मत तथा घाट पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति हेतु डीएम से संपर्क किया जाएगा।



रविवार को चलाए गए अभियान में दीपक अग्रवाल, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, नीरज पोरवाल, मधुर, अभय पाठक, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, शिवम विश्नोई, रोहित अग्रवाल, अनुज धनगर, शशी गुप्ता, राजेश गुप्ता, मदन अग्रवाल, विष्णु गहोई, विनय अग्रवाल, अजय सक्सेना, मनोज अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed