फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain will become trouble, there will be waterlogging in three wards

बारिश बनेगी मुसीबत, तीन वार्डों में होगा जलभराव

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain will become trouble, there will be waterlogging in three wards
गांधी नगर वार्ड में खाली जगह पर भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। हर बार की तरह इस मानसूनी बारिश में बिधूना कस्बे के तीन वार्ड जलमग्न रहेंगे। जलनिकासी के लिए बनाए जाने वाले मुख्य नाले के लिए फर्रुखाबाद की सीएनडीएस संस्था ने हाथ खड़े कर दिए। अब कन्नौज की सीएनडीएस संस्था को नाला आगणन के लिए रुपये स्थानांतरित कर पहल की जा रही है, पर बारिश में निर्माण हो पाना संभव नहीं है। इसे लेकर लोग काफी चिंतित और परेशान नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे में गांधी नगर, आंबेडकर नगर व जवाहर नगर मुख्य बस्तियां हैं। यहां पर करीब चार सौ घर हैं। यहां रहने वाले लोग पिछले सात सालों से जलनिकासी न होने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत ने वर्ष 2021 अगस्त माह में नाला निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया और फर्रुखाबाद की सीएनडीएस संस्था को निरीक्षण कर आगणन तैयार करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

इसके लिए दो लाख रुपये भी नगर पंचायत ने संस्था को दिए, लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी न तो आगणन तैयार हो सका और न ही नाला निर्माण का काम शुरू हुआ। हालात यह है कि सामान्य दिनों में बस्ती के आसपास जलभराव बना हुआ है। मानसूनी बारिश में हालात और बुरे होंगे। इसे लेकर लोग चिंतित नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कस्बे के तीन वार्डों समेत अन्य जगहों पर जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने से जलभराव रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। हर वर्ष संक्रामक बीमारियां फैलती है। इसको लेकर लगातार लोग शिकायत कर समस्या दूर किए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं।
जवाहर नगर के सभासद नाजिम ने कहा कि नगर पंचायत की कोई ऐसी बैठक नहीं रही, जिसमें जलनिकासी का मुद्दा न उठाया हो, लेकिन नगर प्रशासन ने इसके लिए ठोस पहल नहीं की, सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। अब बारिश में हालत और बुरे होंगे।
नगर पंचायत बिधूना के अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय ने कहा कि जल निकासी के लिए प्रस्तावित नाले का आगणन सीएनडीएस संस्था फर्रुखाबाद को करना था, इसके लिए दो लाख रुपये भी दिए गए। अब जानकारी दी है कि कन्नौज की सीएनडीएस संस्था आगणन तैयार करेगी। इसके लिए पूर्व में दिए गए दो लाख रुपये कन्नौज की संस्था को स्थानांतरित करने के लिए पत्र लिखा गया था, रुपये भी भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी आगणन नहीं किया गया है, इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।

चेयरमैन अमित कुमार बाथम बोले कि नाला निर्माण के लिए नगर पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, शासन में भी पत्राचार किया गया है, आगणन रिपोर्ट तैयार होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को जल भराव से निजात मिले।

 जवाहर नगर वार्ड में भरा पानी। संवाद

जवाहर नगर वार्ड में भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

 ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह- फोटो : AURAIYA

नाजिम

नाजिम- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed