{"_id":"60cf86178ebc3e6c8267024e","slug":"rain-gives-relief-from-heat-auraiya-news-knp6354281187","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.5 एमएम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.5 एमएम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नरायनपुर की एक गली में जलभराव की स्थिती
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रविवार सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर को उमस रही लेकिन फिर अचानक मौसम बदला और जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगह जलभराव के कारण आवागमन दूभर हो गया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
रविवार सुबह सुबह नौ बजे तक सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। इसके बाद तपिश बढ़ती गई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पहले रिमझिम और फिर तेज बारिश हुई। लोगों ने मौसम का आनंद लिया पर जलभराव ने इसे फीका कर दिया।
बारिश से मुख्य मार्गों और गोविंद नगर, नरायनपुर, पोरवाल कालोनी, गोशाला रोड, किराना बाजार आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं सरकारी कार्यालयों नगर पालिका परिषद, निझाई चौकी परिसर, पुरानी कलक्ट्रेट में भी पानी भर गया। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा। दिन में हवाएं 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में नौ से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई।