फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rain damaged power supply

बारिश से धड़ाम हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain damaged power supply
औरैया। झमाझम बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। ककोर में बुधवार देर रात फाल्ट होने से ठप हुई आपूर्ति दूसरे दिन शाम तक दुरुस्त नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे मुख्यालय समेत कंचौसी व अजीतमल की बिजली गुल हो गई। करीब 50 गांवों में अंधेरा छा गया। काफी प्रयास के बाद फाल्ट मिला, जिसे दुरुस्त करने में गुरुवार देर शाम तक बिजली विभाग की टीम जुटी हुई थी।
असेनी ट्रांसमीटर सेंटर से ककोर जिला मुख्यालय में बने उपकेंद्र को आने वाली एचटी लाइन में बुधवार रात करीब 11 बजे फाल्ट हो गया। इससे मुख्यालय के साथ ही जौंरा, चपोली, दौलतपुर, बमरीपुर, उडनपुरा, पीपरपुर, दखलीपुर, रुरुआ, बबीना, माखनपुर, ककोर, हरीका पुर्वा, बिरिया, चिचौली, लालपुर, ऊधूपुर समेत 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कंचौसी और अजीतमल की भी बिजली गुल हो गई। करीब सात हजार उपभोक्ताओं को गुरुवार देर शाम तक बिजली नहीं मिल सकी। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने से कारखाना संचालक भी परेशान हुए। लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। जेई सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही बरसात के चलते लाइनमैन फाल्ट ढूंढने में लगे हैं। विभाग ने रात में बिजली आने की संभावना जताई है। बिजली के अभाव में देर शाम तक इनवर्टर भी दगा दे गए। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटके। उपकेंद्र के जेई राजवीर ने बताया कि इनकमिंग सप्लाई तो आ रही है लेकिन बारिश से फाल्ट होने के कारण किसी भी फीडर से आउटगोइंग सप्लाई नहीं हो पा रही है।
दोपहर में शहर के भी दो फीडर से आपूर्ति ठप हुई
औरैया शहर में भी दो व चार नंबर फीडर की गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे ठप हुई। आपूर्ति देरशाम तक बहाल नहीं की जा सकी थी। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि पानी के कारण दो नंबर फीडर में समस्या आ गई है। उसको दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, शाम को तकिया मोहल्ला के पास रखा ट्रांसफार्मर फट जाने से उससे तेल का रिसाव होने लगा। उसे ठीक कराया जा रहा है। जालौन रोड पर एक कार एचटी लाइन पोल से टकरा गई। पोल टूटने से लोग बाल-बाल बचे। देर शाम तक आपूर्ति दुरुस्त करने में बिजली विभाग की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed