{"_id":"a163187d24b5ed73e63ced089acc8556","slug":"rain-blew-urban-activities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बहीं शहरी गतिविधियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बहीं शहरी गतिविधियां
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
रविवार को बारिश में शहरी गतिविधियां थम गईं। लगातार हुई बारिश से लोग परेशान दिखे। अधिशांश शहरी प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक ठेली वाले भी अपनी दुकानें नहीं लगा सके।
विज्ञापन
रोजमर्रा वाली चीजें खरीदने को जो भी व्यक्ति निकले, वह दुकानें बंद होने के कारण निराश लौटे और घरोें में जाकर दुबक गए। वहीं पूरे दिन पानी गिरने से जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को जारी रही। बारिश ने जनजीवन प्रभावित रहा। शहरवासी बारिश के चलते पूरे दिन घर में रहने को मजबूर दिखे। साथ ही शहरी गतिविधियां रुक गईं। बारिश के कारण प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
बूंदाबांदी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। यही नहीं ठेली लगाने वाले भी चौराहों से नदारद दिखे। बाजार में सन्नाटा नजर आया। पूरे दिन बारिश होने से लोग घरों में दुबके नजर आए।
मोहल्ला सत्तेश्वर, पढ़ीन दरवाजा, ओमनगर, ब्रहमनगर समेत कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न दिखाई पड़ी। इसके अलावा जल निकासी की व्यवस्था न होने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें आई। बाजार में कुछ दुकानें खुली नजर आईं। वहां दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे दिखाई दिए।