फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain and strong winds caused trees to fall, causing power outages.

Auraiya News: बारिश और तेज हवा से गिरे पेड़, बिजली ठप

Thu, 09 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds caused trees to fall, causing power outages.
फोटो -14- सहार में विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद
औरैया। शहर सहित जनपद में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया।
विज्ञापन

कहीं पेड़ व डालियां गिरने तो कहीं फॉल्ट होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुरादगंज और अजीतमल क्षेत्र में लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कराई।
जिला मुख्यालय औरैया में भी मंगलवार शाम की बारिश के बाद शहर के ओमनगर, आर्यनगर सहित कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई थी। विभागीय अधिकारियों ने देर रात तक फॉल्ट को दुरुस्त कर शहर की सप्लाई को सामान्य कराया गया। मुरादगंज और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम से बुधवार रात तक लगातार हुई बारिश से बिजली गुल रही। ॉ
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के इटावा रोड पर एक सूखा पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इसके चलते हाईटेंशन के साथ-साथ एलटी लाइन के तार भी टूट गए। लाइन टूटने से कस्बे सहित दलेलनगर, जगतपुर, अंतौल, तुर्कीपुर और भीखेपुर की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। लाइनमैनों ने बारिश के बीच जूझते हुए लाइन को जोड़ा लेकिन चालू होने के आधे घंटे बाद ही वह फिर से ब्रेकडाउन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अजीतमल उपकेंद्र में 10 एमबी की इनकमिंग केबल जलने से संकट और गहरा गया। बुधवार दोपहर 12:30 बजे के बाद ही विद्युत कर्मी आपूर्ति बहाल कर सके। वहीं, सहार क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां लाइनों पर गिर गईं।
ग्राम पटना में हाईटेंशन की मुख्य विद्युत लाइन में बड़ा फॉल्ट आ गया। सूचना मिलते ही जेई पूर्वा सुजान आफताब आलम के निर्देशन में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। लाइनमैनों ने फॉल्ट को ठीक कर ग्रामीणों को राहत दी।
-----
जड़ से उखड़कर गिर गया पेड़
अजीतमल में तेज हवा के साथ हुई बरिश के चलते एक पेड़ पशु अस्पताल की बाउंड्री के अंदर बाउंड्री तोड़ते हुए ढह गया। जिससे अस्पताल की एंबुलेंस दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। दिन में किसी तरह पेड़ की छंटाई करते हुए एंबुलेंस को बाहर निकाला गया।
----
कुदरकोट में आंधी-बारिश के कारण जो भी समस्या उत्पन्न हुई थी, उसे पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य जिन स्थानों पर भी फॉल्ट की शिकायतें मिली थीं, उन्हें विभागीय कर्मियों को लगाकर सही करा दिया गया है।- सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
-----------
सात घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली
रुरुगंज। कस्बा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र अछल्दा के रुरुगंज फीडर की 33 केवी लाइन में बुधवार सुबह फॉल्ट आने से करीब 20 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के कारण फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल रहने से कुसमरा, पूर्वा गुमानी, कोठी, कछपुरा, सराय महाजन, कटरा, पूर्वा मुनुशाह, पंडपुर, पूर्वा पीताराम समेत करीब 20 गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया था। कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ठीक किया, इसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी। (संवाद)

फोटो -14- सहार में विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद

फोटो -14- सहार में विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद

फोटो -14- सहार में विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद

फोटो -14- सहार में विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed