{"_id":"69823572c4db8114b70414cd","slug":"raids-on-two-morang-mandis-14-dumpers-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138980-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो मौरंग मंडियों पर छापे, 14 डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो मौरंग मंडियों पर छापे, 14 डंपर सीज
Tue, 03 Feb 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31- डंपर की जांच करते एआरटीओ एनसी शर्मा। संवाद
औरैया। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ मंगलवार तड़के जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जालौन रोड पर स्थित दो बड़ी गिट्टी-मौरंग मंडियों पर अचानक हुई छापे मारी से हड़कंप मच गया।
इस दौरान टीम ने 15 वाहनों को पकड़ा, जिनमें से 14 वाहनों को सीज कर दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने जालौन रोड की मंडियों को चारों तरफ से घेर लिया।
इस कार्रवाई में एआरटीओ एनसी शर्मा, खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव और एसजीएसटी प्रवर्तन के पीके पांडेय अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। एआरटीओ ने बताया कि मंडी में खड़े वाहनों के कागजात, रॉयल्टी और ओवरलोडिंग की जांच की गई। जांच के दौरान मानकों के विपरीत पाए गए 15 वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से एक डंपर चालक ने तत्काल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जुर्माना जमा कर दिया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। शेष 14 वाहनों को सीज कर चौकी देवकली के बाहर खड़ा करा लिया गया। एडीएम अविनाश चंद्र ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान सदर कोतवाल राजकुमार सिंह, अजीतमल कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
डंपरों में नहीं मिली एचएसआरपी नंबर प्लेट
प्रशासन की इस छापे मारी कई डंपर में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं मिली, जबकि वह वाहन काफी पुराने थे। अधिकारी ने एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने के आरोप में भी जुर्माना लगाया।
वाहन पकड़ने पर जुगाड़ बैठाते रहे ठेकेदार
मौरंग मंडियों में छापे मारी के बाद 15 वाहन पकड़े गए। इसके बाद लोकेशन देने वाले व खनन ठेकेदार में हड़कंप मच गया। बाद में वह देवकली चौकी के पास घूमते नजर आए। साथ ही अधिकारी को मनाने में जुगाड़ भी भिड़ाते नजर आए।