फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   raid to fartiliger shop

कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापे

Thu, 09 Jul 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
raid to fartiliger shop

कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर डीडी कृषि के निर्देशन में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 42 दुकानों के अभिलेख खंगाले व 12 के सैंपल भरे। वहीं छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। डीडी कृषि ने तीन दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन



 
उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को सदर विकास खंड क्षेत्र में कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई। दिबियापुर में छापा मारे जाने की जानकारी मिलते ही कीटनाशक विक्रेता अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन



डीडी कृषि ने दिबियापुर में शरद खाद भंडार, शिव शक्ति बीज भंडार व पवन बीज भंडार की दुकानें बंद पाए जाने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। वहीं छह दुकानदारों की दुकानों से कार्बेंडाजिम कीटनाशक के चार व प्रोफेनोफास के दो नमूने भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ कृषि प्रसाद सुमित पटेल ने भाग्यनगर विकास खंड में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने छह दुकानदारों से साइफर मेथेरीन के तीन, डाइक्लोरोफास का एक, इमीडा क्लोरोनिट का एक, अस्फा मेपेरीन का एक सैंपल भरा। दोनों ब्लाकों में 12 दुकानों से कीटनाशक के सैंपल भरने की कार्रवाई की गई।



 
इस संबंध में डीडी कृषि डा. बनारसी दास यादव ने कहा कि छापेमारी के दौरान जिले में 42 दुकानों का निरीक्षण किया गया। वहीं सभी भरे गए नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed