फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on fertilizer shops, warehouse and shops sealed

Auraiya News: खाद की दुकानों पर डाला छापा, गोदाम व दुकानें सील

Fri, 22 Aug 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops, warehouse and shops sealed
बिधूना। डीएम व एसपी ने अधीनस्थ अफसरों के संग गुरुवार को खाद दुकान पर छापा डाला। टीम ने एक खाद गोदाम व तीन दुकानें सील करने की कार्रवाई की। इस हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने एसडीएम गरिमा सोनकिया के साथ अछल्दा क्षेत्र में खाद की दुकानों व गोदामों पर छापे डाले की। इस दौरान हरीगंज बाजार स्थित राहुल खाद भंडार का गोदाम सील किया गया। महेवा रोड पर हाकिम सिंह के मकान में स्थित राहुल की गोदाम को भी प्रशासन ने सील कर दिया। बाद में अफसरों ने इसी मार्ग पर गोदाम चेक किया, इसमें चीनी रखी होने पर उसे भी सील किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गोविंद सिंह के घर पर एनपीके खाद की 18 बोरी बरामद होने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की। अफसरों ने आदर्श इंटर कॉलेज मार्केट में गोविंद सिंह की खाद बीज दुकान बंद मिलने पर दुकान को सील करवा दिया। डीएम ने कहा कि किसानों का शोषण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed