फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PWD properly routed the Yamuna Bridge

पीडब्लूडी ने ठीक कराई यमुना पुल की सड़क

Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
PWD properly routed the Yamuna Bridge

शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल की क्षतिग्रस्त सड़क को पीडब्लूडी विभाग ने ठीक करा दिया है। उक्त सड़क एक साल में ही धंस गई थी, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


इस बाबत अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर पीडब्लूडी विभाग की नींद तोड़ी। खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कराकर मार्ग ठीक कराया।
विज्ञापन


 
यमुना पुल की सड़क को लेकर अमर उजाला शुरू से ही संवेदनशील बना हुआ है। पूर्व में जर्जर व गड्ढ़ों से पटी पड़ी पुल की सड़क को लेकर अमर उजाला ने अभियान छेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तत्पश्चात पीडब्लूडी के अधिकारियों ने इस मार्ग को सुदृढ़ीकरण कराकर लोगों को गड्ढ़ों व जर्जर मार्ग से मुक्ति दिलाई थी। लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत से हुए सुदृढ़ीकरण मार्ग को अभी एक साल ही बीता था कि मार्ग में गड्ढ़े होने के साथ धंस गया था।

 
इस खबर को अमर उजाला ने लोगों की प्रतिक्रियाओं के साथ 26 सितंबर के अंक में एक साल में धंसी यमुना पुल सड़क हैडिंग से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद महीनों से सोए पड़े पीडब्लूडी विभाग की नींद टूटी।



इस पर आननफानन में मार्ग के दुरस्तीकरण के निर्देश जारी किए गए। इससे तीसरे दिन ही धंसी सड़क पर गड्ढ़ों से मार्ग को निजात दिलाई जा सकी। अमर उजाला की इस पहल से यमुना पुल की मरम्मत हो जाने से आम लोगों ने खुशी जताते हुए अमर उजाला की जन समस्याओं के प्रति चलाई जाने वाही मुहिम को जमकर सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed