{"_id":"805e0c6a2e1ab4a1ab965dcd01d794ed","slug":"pwd-demonstration-by-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया हंगामी प्रदर्शन, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया हंगामी प्रदर्शन, धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर दी है। ककोर स्थित जिला मुख्यालय पर बुधवार को पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने संघ के बैनर तले हंगामी प्रदर्शन किया। इसके बाद काबीना मंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री अभिलाख सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सबसे निचले पायदान पर काम करने वाले फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में बसपा सरकार ने इन्हें अधिसंख्य पदों पर नियमित तो कर दिया, लेकिन बहुत से ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होने से पहले ही सेवानिवृत्त कर दिया गया। इससे 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी न होने से उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी फील्ड कर्मचारियों की पूर्व की सेवा को जोड़ते हुए पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में शिव कुमार, केशव सिंह, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, गुरुबचन, मनोज दुबे, अरविंद कमार, राजकुमार, विकास, कमलेश बाबू, रमाकांत, सत्येंद्र तिवारी, वीरेंद्र कमार, माता प्रसाद, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, गया प्रसाद, भारत लाल, वेद प्रकाश आदि लोग शामिल रहे।