फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Purchase and sale of a woman from Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की महिला को बेचा

Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Purchase and sale of a woman from Madhya Pradesh
अछल्दा (औरैया)। मध्य प्रदेश से एक महिला को पुलिस ने शुक्रवार को अछल्दा से ढूंढा है। पुलिस का कहना है कि महिला को खरीदकर यहां लाया गया था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही महिला से संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

अछल्दा पुलिस के मुताबिक थाना रामगढ़ फिरोजाबाद की एक महिला ने मध्य प्रदेश के भरतपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव के भूरा तिवारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के पांच साल बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह पति से अलग हो गई और फिरोजाबाद के मक्खनपुर निवासी सोनू के साथ रहने लगी। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन सोनू ने सीमा को अछल्दा के सुज्जनपुर गांव निवासी दो युवकों को बेच दिया। सुज्जनपुर के दोनों युवकों ने महिला को किसी मकान में कैद कर रखा। उसके बाद आरोपी युवकों ने गांव बराहार निवासी अपने रिश्तेदारों को महिला को बेच दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला दो युवकों के साथ अछल्दा बाजार आई।
विज्ञापन

इस दौरान नहर बाजार में होमगार्ड को देखकर महिला दौड़ कर उसके पास पहुंच गई। उसने मामले की जानकारी होमगार्ड को दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और महिला को थाने ले आई। महिला के साथ आए दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला के विषय में पुलिस अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। अछल्दा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed