{"_id":"bf51e134b9eb766b0ea91df972ee6aab","slug":"pumping-set-will-in-three-ponds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तालाबों में लगेंगे पंपिंग सेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तालाबों में लगेंगे पंपिंग सेट
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में तीन तालाबों में पंपिंग सेट लगाए जाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों को सभासदों की सहमति से पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर ने की। इसके अलावा कई समस्याओं पर चर्चा की गई।
सोमवार को संपन्न हुई बोर्ड बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत शहरी बेघरों के लिए रैन बसेरा के लिए ग्राम औरैया गाटा संख्या 350 में से 500 वर्ग मीटर भूमि डूडा औरैया को हस्तांतरित किए जाने पर विचार किया गया।
साथ ही शहीद पार्क में पौधों की सुंदर डिजाइन केक लिए एक माली नवंबर 2015 से 31 मार्च 2016 तक ठेके पर रखे जाने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा नगर की प्रकाश व्यवस्था सुदृण रखने के लिए निमित्त सरकारी संघ से दिबियापुर चुंगी तक 56 नग एलईडी 45/40 वाँट लगाए जाने में अनुमानित 4 लाख 87 हजार 200 रुपये व्यय होंगे। इस पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति जताते हुए प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
सबसे अहम प्रस्ताव गोविंद नगर तालाब, इंदिरा नगर तालाब के अलावा एक अन्य तालाब में पंपिंग स्टेशन लगवाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं 14वें वित्त आयोग से मोहल्ला बदनपुर में दयालपुर अंडर पास से हीरो होंडा एजेंसी तक भूमिगत नाला निर्माण में आगणानुसार 11 लाख 37 हजार 400 रुपये व्यय होने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्षा नरेंद्र कौर के अलावा ईओ राधा तिवारी, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, सभासद रामू पेंटर, मृदुला राजपूत, आशा राजपूत, कमरूलनिशा, नरेंद्र तोमर, मिथलेश अग्निहोत्री मौजूद रही।