फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Public school teacher injured in road accident dies during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल पब्लिक स्कूल के टीचर की उपचार के दौरान मौत

Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public school teacher injured in road accident dies during treatment
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल निजी स्कूल के शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता (50) की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के वक्त रामकृष्ण बच्चों को उनके घर में ट्यूशन पढ़ाने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
विज्ञापन

दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक्सिस पब्लिक स्कूल फफूंद के शिक्षक घायल हो गए थे। हादसे में घायल दिबियापुर निवासी रामकृष्ण को सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार को रामकृष्ण ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि एक्सिस पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक दीक्षित ने की। शिक्षक रामकृष्ण गुप्ता की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण की पत्नी वल बेटा दिल्ली में रहते हैं। यहां वह अकेले रहते थे। वह स्कूल के साथ ही क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों के बच्चों को उनके घर में गणित व साइंस विषय का ट्यूशन पढ़ाते थे। दिबियापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने शिक्षक की मृत्यु होने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed