फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   protest on electric sub station

सब स्टेशन का घेराव किया

Sun, 25 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 25 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
protest on electric sub station
मोहर्रम के मौके पर रात भर बिजली गुल रहने से शहरवासी परेशान रहे। सुबह होते ही खफा व्यापारियों ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। व्यापारियों ने अधिशाषी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रविवार को तमाम व्यापारियों ने यमुना रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। रात से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रहने से भड़के व्यापारियों ने सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने तत्काल विद्युत सप्लाई शुरू किए जाने की मांग की। सब स्टेशन पर मौजूद एसएसओ की ओर से सही जवाब न मिलने पर व्यापारियों ने अधिशाषी अभियंता व एसडीओ के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसआई रतन सिंह ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया तो व्यापारी पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने कहा कि रातभर से लेकर दोपहर तक बिजली न आने से उनका व्यापार चौपट हो रहा है। मोहर्रम का जुलूस निकलने के बाद से बिजली आपूर्ति चालू न किए जाने से लोगों को रातभर जागने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आधे घंटे का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आधे घंटे के अंदर विद्युत सप्लाई चालू नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बबलू बाजपेई, अमर विश्नोई, राज नारायन वर्मा, संजीव वर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed