{"_id":"e46bf1c5b573ebe9c1890acf4890cadb","slug":"protest-for-poor-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क निर्माण पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क निर्माण पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार विकास के सूखमपुर गांव में घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। साथ ही डीएम से शिकायत कर सड़क गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की है। दिबियापुर-कंचौसी मार्ग पर सूखमपुर गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में कम सफाई, लेवलिंग, एवं मामूली गिट्टी डालकर सड़क बनती देख ग्रामीणों ने विरोध जताया। रविवार दोपहर पहुंचे ग्रामीण रामलाल, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सरमन लाल, रघुवीर आदि ने काम रुकवा दिया। इधर काम ठप होने की सूचना मिलते ही काम करा रहे ठेकेदार के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को धमकाया। साथ ही जबरन काम शुरु कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गुणवत्ता की जिद पर अड़े रहे। इधर देर शाम ग्रामीणों ने डीएम माला श्रीवास्तव से फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन