फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Proposal should be prepared in three days under Vandan Yojana: DM

वंदन योजना में तीन दिन में तैयार हो प्रस्ताव : डीएम

Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Proposal should be prepared in three days under Vandan Yojana: DM
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में वंदन योजना को लेकर निकायों के ईओ व अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने तीन दिन के अंदर योजना के प्रस्ताव तैयार करा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही कराए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता व गुणवत्ता से किए जाने के निर्देश दिए। वंदन योजना के तहत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में स्थित सांस्कृतिक, पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर जन सुविधा व उपयोगिता के निर्माण कार्यों समेत सौंदर्यीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

इस योजना में ज्यादा से ज्यादा स्थानों की रौनक बढ़ाने को लेकर मंथन किया गया। आगामी तीन दिनों में प्राथमिकता के अनुरूप स्थलों का चयन करने को कहा गया। साथ ही विकास कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा समेत ईओ व अन्य मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed