{"_id":"68b1f52e330a4dd82a0cc986","slug":"preparations-for-state-bandh-in-protest-against-online-trading-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130760-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदेश बंद की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदेश बंद की तैयारी
Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापारियों के कारोबार में आई मंदी पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने चिंता जताई है।
वहीं, इसके विरोध में प्रदेश बंद कराने की तैयारी है। इस रणनीति के लिए 10 सितंबर को रायबरेली में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष रविकांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में 15 जून को जिलों में हुए प्रदर्शन की समीक्षा की भी जाएगी।
इसके बाद प्रदेश स्तर पर बंदी की तिथि घोषित करने पर चर्चा होगी। बताया कि बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा मारे जा रहे छापों पर रोक लगाने के लिए जीएसटी कमिश्नर को ज्ञापन देने की तारीख भी तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में देर से जमा होने वाले रिटर्न टैक्स पर 18 फीसदी ब्याज के स्थान पर छह फीसदी की मांग को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन देने पर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सोने- चांदी के भाव में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर भी प्रस्ताव रखेंगे। क्योंकि इस महंगाई से सराफा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके लिए बैठक में सरकार से महंगाई कम करने पर विचार करने की मांग की जाएगी। (संवाद)